top of page
Search

कम दिखाई देना

  • Writer: Rakesh Kumar Pandey
    Rakesh Kumar Pandey
  • Jul 15, 2020
  • 2 min read

#आंखों के रोगों के लिए #होम्योपैथिक उपचार


#कम दिखाई देना


परिचय :


यह रोग आंखों में अधिक बीमारियों का अक्रमण होने के कारण होता है। बहुत छोटे या चमकीले पदार्थ को बहुत देर तक स्थिर दृष्टि से देखना, अधिक सोना या ज्यादा नशा करना, सर्दी लगना या अचानक शरीर से पसीने का आना बंद हो जाने तथा ज्यादा नशीले पदार्थों का उपयोग करना आदि कारणों से यह रोग होता है।


कम दिखाई देने पर विभिन्न औषधियों के द्वारा उपचार:-


1. चायना:- शरीर में खून की कमी होने या शरीर से किसी प्रकार से अधिक खून निकल जाने के कारण यदि कम दिखाई दे तो इस प्रकार के लक्षणों को ठीक करने के लिए चायना औषधि की 6 या 30 शक्ति की मात्रा का उपयोग करना लाभकारी होता है।


2. फास्फोरस:- कम दिखाई देने पर चायना औषधि से उपचार करने पर लाभ न मिले तो फास्फोरस औषधि की 6 या 30 शक्ति की मात्रा का उपयोग करने से लाभ मिलता है।


3. नक्स-वोमिका:- बहुत ज्यादा नशीली चीजों का इस्तेमाल करने के कारण आंखों से कम दिखाई देने का रोग हो गया है तो उसे ठीक करने के लिए नक्स-वोमिका औषधि की 1x मात्रा का उपयोग करना चाहिए।


4. बेलाडोना:- शरीर से ज्यादा खून निकलने के कारण दृष्टि कमजोर हो गई हो तो उसे दूर करने के लिए बेलाडोना औषधि की 6 या 30 शक्ति की मात्रा का उपयोग फायदेमंद है।


5. पल्सेटिला:- यदि किसी स्त्री को मासिकस्राव होने के कारण आंखों से कम दिखाई दे रहा हो तो इस रोग को ठीक करने के लिए पल्सेटिला औषधि की 6 या 30 शक्ति की मात्रा का प्रयोग करना चाहिए।


6. युफ्रेशिया:- शरीर में खून की कमी होने के कारण आंखों से कम दिखाई दे रहा हो तो इस प्रकार के लक्षण के होने पर उपचार करने के लिए युफ्रेशिया औषधि की 2x मात्रा का सेवन करना चाहिए।


7. कैक्टस:- हृदय रोग के कारण यदि आंखों की दृष्टि कम हो गई हो तो उसको ठीक करने के लिए कैक्टस औषधि की 6 शक्ति का उपयोग कर सकते हैं।


8. कोलोसिन्थ:- आंखों के सफेद भाग में दर्द होने के साथ ही कम दिखाई दे रहा हो तो इस प्रकार के लक्षणों को ठीक करने के लिए कोलोसिन्थ औषधि की 6 शक्ति का प्रयोग करना चाहिए।


9. आर्सेनिक:- शरीर में खून की कमी होने के कारण आंखों से कम दिखाई दे रहा हो तो इस प्रकार के लक्षणों को ठीक करने के लिए आर्सेनिक औषधि की 30 शक्ति की मात्रा का प्रयोग अधिक लाभदायक है।


10. सैंगुइनेरिया:- तेज सिर दर्द होने के कारण यदि आंखों की देखने की शक्ति कम हो गई हो तो उपचार करने के लिए सैंगुइनेरिया औषधि की 3 शक्ति का उपयोग करना चाहिए।


##Drpoojapandey


##anika #homeopathic #clinic Anika homeopathic clinic Gandhinagar Colony, Laxirampur, #Azamgarh, Uttar Pradesh 276001, India +91 94507 31937 https://goo.gl/maps/bxrEAvyqqW623k4C8

 
 
 

Recent Posts

See All
गोखरू (आटन)

गोखरू (आटन) परिचय- गोखरू का रोग हाथों या पैरों की त्वचा का मोटा हो जाने को कहते हैं। यह रोग स्त्री या पुरुष किसी को भी हो सकता है। कारण-...

 
 
 
डकार आना

डकार आना परिचय : पेट में बनी गैस जब मुंह से बाहर आती है तो वह डकार कहलाती है। पेट में अधिक अम्लता (एसिडिटीज) के बनने से गैस होने लगती...

 
 
 

Comentarios


Post: Blog2_Post

094507 31937

opposite Rahul Sankrityayan jan inter college , Laxirampur, Azamgarh, Uttar Pradesh 276001, India

  • Google Places
  • YouTube
  • Facebook
  • Facebook

©2020 by anikahomeopathicclinic. Proudly created with Wix.com

bottom of page